पिछले तीन महीनों में डिफेंस स्टॉक्स में भारी गिरावट आई है। एचएएल (HAL), बीईएल (BEL), भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics) समेत एक दर्जन डिफेंस कंपनियों के शेयर में तीन महीनों में 11% से 32% तक की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे समय में जबकि शेयर बाजार नईं ऊंचाई छू रहा है, दुनिया जंग के मुहाने पर खड़ी है, तब डिफेंस शेयर क्याें गिर रहे हैं? यह सवाल हर किसी के मन में है।
यह निवेशकों के लिए एक खतरे की घंटी है या फिर यह एक सुनहरा निवेश का मौका? यह जानने से पहले इन शेयरों के बारे में संक्षेप में जान लेते हैं।
- Astra Microwave: इस शेयर में 11.1% की गिरावट देखी गई है। कंपनी माइक्रोवेव उत्पादों और उप-सिस्टमों की एक प्रमुख निर्माता है।
- MTAR: इस शेयर में 11.7% की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी मुख्य रूप से एयरोस्पेस और रक्षा उद्योगों के लिए उच्च परिशुद्धता घटकों का निर्माण करती है।
- BEL: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 11.9% की गिरावट आई है। यह एक प्रमुख रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है जो विभिन्न प्रकार के रक्षा उपकरणों का निर्माण करती है।
- mazagon dock: इस शिपयार्ड कंपनी में 13.0% की गिरावट देखी गई है। कंपनी मुख्य रूप से नौसेना जहाजों का निर्माण करती है।
- Mishra Dhatu: इस कंपनी में 18.1% की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी विशेष मिश्र धातुओं और सुपरअलॉय की एक प्रमुख निर्माता है जो रक्षा उद्योग में उपयोग किए जाते हैं।
- HAL: हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड में 22.0% की गिरावट आई है। यह भारत का प्रमुख विमान निर्माता है।
- Data Patterns: इस कंपनी में 26.6% की गिरावट देखी गई है। कंपनी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर समाधान प्रदान करती है जो रक्षा और अंतरिक्ष उद्योगों में उपयोग किए जाते हैं।
- Paras Defense: इस कंपनी में 28.5% की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी रक्षा उपकरणों और उप-सिस्टमों की एक प्रमुख निर्माता है।
- Bharat Dynamics: इस कंपनी में 32.2% की गिरावट देखी गई है। कंपनी मिसाइलों और निर्देशित हथियारों की एक प्रमुख निर्माता है।
- Cochin Shipyard: इस शिपयार्ड कंपनी में 32.5% की गिरावट देखी गई है। कंपनी मुख्य रूप से जहाजों और समुद्री संरचनाओं का निर्माण करती है।
- Garden Reach: इस शिपयार्ड कंपनी में भी 32.5% की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी मुख्य रूप से युद्धपोत और वाणिज्यिक जहाजों का निर्माण करती है।
डिफेंस स्टॉक्स में गिरावट क्यों?
- हाई वैल्युएशन: डिफेंस सेक्टर के शेयर बीते कुछ सालों में काफी उछल चुके थे। इस वजह से उनका वैल्यूएशन काफी बढ़ गया था। उदाहरण के लिए एचएएल अब भी करीब 10x बुक वैल्यू पर ट्रेड कर रहा है, या पारस डिफेंस एवं एमटीएआर टेक का पीई रेश्यो अब भी 100 से ऊपर है। जरूरत से ज्यादा उछाल के बाद अब इस सेक्टर में करेक्शन आ रहा है।
- सरकारी प्रोत्साहन में कमी की आशंका: आम चुनाव के बाद केंद्र में गठबंधन की सरकार बनने के बाद यह कयास लगने लगे हैं कि शायद सरकार डिफेंस पर उतना फोकस न कर सके, जितना वह फुल मेजॉरिटी के दौर में कर रही थी। इस वजह से भी डिफेंस के शेयर गिर रहे हैं।
डिफेंस स्टॉक्स में क्या करें निवेशक?
लंबी अवधि में भारत सरकार द्वारा डिफेंस सेक्टर में किए जा रहे निवेश को देखते हुए इस क्षेत्र में भविष्य की संभावनाएं अच्छी हैं। इस गिरावट के कारण कुछ स्टॉक्स का मूल्यांकन बेहतर हुआ है। ऐसे में एचएएल, बीईएल जैसी मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में लंबी अवधि के नजरिए से एसआईपी जरिए निवेश किया जा सकता है। हालांकि, अब भी बहुत ऊंचे वैल्यूएशन पर बिक रहे शेयरों से बचना ही उचित होगा।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी निवेश निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।
![दीपक गौतम](http://moneylabh.com/wp-content/uploads/2023/11/Claudia-Alves-4-1-150x150.png)
मनीलाभ डॉट कॉम में एसोसिएट एडिटर। बिजनेस पत्रकारिता में डेढ़ दशक का अनुभव। इससे पहले दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका और लोकमत समाचार में बिजनेस बीट कवर कर चुके हैं। जब बिजनेस की खबरें नहीं लिख रहे होते तब शेर और कहानियों पर हाथ आजमा रहे होते हैं।