बैंकिंगइंटरेस्ट रेटकिस बैंक में सबसे ज्यादा आरडी पर ब्याज दर? अप्रैल 2025 की...

किस बैंक में सबसे ज्यादा आरडी पर ब्याज दर? अप्रैल 2025 की लिस्ट

देश में छह महीने से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए आरडी खोले जा सकते हैं।

रेकरिंग डिपॉजिट या आरडी अल्प अवधि में धीरे-धीरे पैसा जमा करने का अच्छा विकल्प माना जाता है। आरडी पर ब्याज दर एफडी के रेट से थोड़ा ही कम होता है। देश के सभी बैंक आरडी की सुविधा देते हैं। देश में छह महीने से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए आरडी खोले जा सकते हैं। आरडी में निवेश भारतीय महिलाओं की खास पसंद होता है। हम आपके लिए बैंकबाजार डॉट कॉम के साथ मिलकर देश के प्रमुख बैंकों की आरडी योजना पर लेटेस्ट ब्याज की जानकारी लेकर आए हैं।

सीनियर सिटीजन के लिए आरडी पर ब्याज दर 2025

आरडी से जुड़ी मुख्य बातें  …और उनका ब्योरा
ब्याज दर4.75% to 8.50%
न्यूनतम जमा10 रुपए (पोस्ट ऑफिस RD)
जमा अवधि6 माह से 10 वर्ष तक
कंपाउंडिंग इंटरेस्ट फ्रिक्वेंसी3 महीने पर
मैच्योरिटी से पहले विड्रॉलअनुमति नहीं
मैच्योरिटी से पहले बंद करनापेनाल्टी के साथ अनुमति

SBI, HDFC, ICICI समेत 15+ बैंकों की आरडी पर ब्याज दर 2025

बैंकआरडी ब्याज दरें (सामान्य)आरडी ब्याज दरें (वरिष्ठ नागरिक)
एसबीआई आरडी ब्याज दरें6.00% से 7.00%6.50% से 7.50%
आईसीआईसीआई आरडी ब्याज दरें4.75% से 7.20%5.25% से 7.75%
एचडीएफसी आरडी ब्याज दरें7.00% से 7.25%7.50% से 7.75%
कोटक महिंद्रा बैंक आरडी ब्याज दरें6.00% से 7.40%6.50% से 7.90%
एक्सिस बैंक आरडी ब्याज दरें5.75% से 7.20%6.25% से 7.85%
बैंक ऑफ बड़ौदा आरडी ब्याज दरें5.75% से 7.25%6.25% से 7.75%
पंजाब नेशनल बैंक आरडी ब्याज दरें6.05% से 7.30%6.55% से 7.80%
आईडीबीआई बैंक आरडी ब्याज दरें6.25% से 7.00%6.75% से 7.50%
केनरा बैंक आरडी ब्याज दरें6.15% से 7.25%6.65% से 7.75%
इंडियन बैंक आरडी ब्याज दरें4.75% से 7.25%5.00% से 7.75%
इंडियन ओवरसीज बैंक आरडी दरें5.75% से 7.30%6.25% से 7.80%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आरडी दरें4.90% से 7.25%5.40% से 7.75%
यस बैंक आरडी ब्याज दरें7.25% से 8.00%7.75% से 8.50%
बंधन बैंक आरडी ब्याज दरें4.50% से 7.85%5.25% से 8.35%
बैंक ऑफ इंडिया आरडी ब्याज दरें5.50% से 7.30%6.00% से 7.80%
डीबीएस बैंक आरडी ब्याज दरें6.00% से 7.50%6.50% से 8.00%
धनलक्ष्मी बैंक आरडी ब्याज दरें6.50% से 7.25%7.00% से 7.75%
फेडरल बैंक आरडी ब्याज दरें5.75% से 7.40%6.25% से 7.90%
इंडसइंड बैंक आरडी ब्याज दरें5.85% से 7.99%7.25% से 8.25%
कर्नाटक बैंक आरडी ब्याज दरें6.00% से 7.40%6.60% से 7.80%
सारस्वत बैंक आरडी ब्याज दरें5.75% से 7.25%6.25% से 7.75%
साउथ इंडियन बैंक आरडी ब्याज दरें5.00% से 7.25%5.50% से 7.75%

नोट: लास्ट अपडेट 13 अप्रैल 2025 को। प्रकाशित आरडी पर ब्याज दर बैंक के विवेक के अनुसार बदल सकती हैं।


यह भी पढ़ें: किस बैंक में है सबसे कम होम लोन ब्याज दर? मार्च 2025 की पूरी लिस्ट


 

Check out our other content

Most Popular Articles