न्यूजदिवालिया हूं, लेकिन टूटा नहीं हूं, बायजू रवींद्रन के इस पोस्ट के...

दिवालिया हूं, लेकिन टूटा नहीं हूं, बायजू रवींद्रन के इस पोस्ट के मायने क्या?

बेंगलुरु। किसी जमाने में देश की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी रही बायजूस आज वित्तीय संकट, ग्राहकों के विश्वास के संकट के साथ अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। ऐसे दौर में सोमवार को बायजूस के संस्थापक और सीईओ बायजू रवींद्रन (byju raveendran) ने एक प्रेरणादायक एक्स पोस्ट कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने लिखा – “Broke, not Broken. We will rise again.” (दिवालिया हूं, लेकिन टूटा नहीं हूं। हम फिर से उठेंगे)। यह पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

बायजू रवींद्रन को क्यों कहना पड़ा, दिवालिया हूं, लेकिन टूटा नहीं हूं

2022 में 22 अरब डॉलर की वैल्यूएशन वाली बायजू की कीमत में भारी गिरावट आई है, और अब यह लगभग जीरो है। कंपनी पर कर्ज और कानूनी विवाद बढ़ गए हैं। हाल ही में कंपनी ने ₹8,000 करोड़ के नुकसान की पुष्टि की थी और अपने ऑफिस स्पेस को कम करने का फैसला लिया था। कंपनी पर लेनदारों का 1 अरब डॉलर से अधिक बकाया है, जिसके कारण भारत और अमेरिका दोनों जगह उसके खिलाफ दिवालियापन की कार्रवाई चल रही है।

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से लागू होंगे प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिग के नए नियम, जानिए किसको होगा फायदा

रवींद्रन के इस संक्षिप्त पोस्ट ने सोमवार को इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। कुछ लोग इसे एक नई शुरुआत का संकेत मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि यह सिर्फ हौसला बढ़ाने वाला बयान है। लेकिन बायजूस का कुछ भला नहीं होने वाला।

बायजू रवींद्रन ने पहले भी की थी सकारात्मक बातें, पर हालात और बिगड़ गए

रवींद्रन पिछले साल अक्टूबर में भी एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की थी, लेकिन उसके बाद से परिस्थितियां सुधरने के बजाय बिगड़ती ही गईं।

इस चर्चा में उन्होंने बायजू को उसके पुराने गौरव पर वापस लाने की अपनी योजनाओं के बारे में बात की, जो कभी एडटेक उद्योग में अग्रणी था।

इंडिया टुडे की तत्कालीन एक रिपोर्ट के मुताबिक, बायजू ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मुझे इसे काम करने के लिए केवल 1% मौका चाहिए। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि कौन सा ऑर्डर आएगा। जो भी आएगा, मैं उसका रास्ता निकाल लूंगा।

Check out our other content

Most Popular Articles