नई दिल्ली। टाटा एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने देश के पहले टूरिज्म इंडेक्स फंड का NFO लॉन्च किया है। इस म्यूचुअल फंड में निफ्टी-500 का हिस्सा बनने वाली टूरिज्म सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में निवेश किया जाएगा। टाटा निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स फंड निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स को ट्रैक करेगा।
टाटा निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स फंड NFO का ब्योरा | |
स्कीम का नाम | टाटा निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स फंड |
बेंचमार्क | निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स (टीआरआई) |
एनएफओ अवधि | 8 जुलाई 2024 से 19 जुलाई 202 |
निवेश उद्देश्य | निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स (टीआरआई) के प्रदर्शन के अनुरूप रिटर्न प्रदान करना |
स्कीम का प्रकार | ओपन-एंडेड स्कीम |
न्यूनतम आवेदन राशि | 5,000 और उसके बाद 1 रुपये के गुणकों में |
फंड मैनेजर | कपिल मेनन |
लोड स्ट्रक्चर | एंट्री लोड: लागू नहीं |
एक्जिट लोड | एनएवी का 0.25%, यदि आवंटन की तिथि से 15 दिन पहले या उससे पहले भुनाया जाता है। |
इस ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड को ट्रैवल, टूरिज्म और हॉस्पिटलिटी बिजनेस की देश की सबसे तेजी से बढ़ती कंपनियों को फायदा उठाने के लिए तैयार किया गया है। ये कंपनियाँ अपने-अपने सेक्टर की लीडर हैं और तेजी से बढ़ती डिस्पोजेबल आय के स्तर, भारतीय उपभोक्ता के बदलते टेस्ट और उच्च विवेकाधीन खर्चों से लाभान्वित हुई हैं।
इंडेक्स फंड के लॉन्च पर टाटा एसेट मैनेजमेंट के चीफ बिजनेस ऑफिसर आनंद वरदराजन ने कहा, “उच्च डिस्पोजेबल आय, बेहतर रोड कनेक्टिविटी, बेहतर रेलवे सुविधा, और ढेर सारे नए हवाई अड्डों ने ट्रैवल को आसान, तेज़ और सुरक्षित बना दिया है।
वरदराजन ने कहा, हम घरेलू विमानन, होटल, रेस्तरां और यात्रा में तेजी से वृद्धि देख रहे हैं, जो पर्यटन क्षेत्र के लिए बहुत अच्छा संकेत है। सभी प्रकार की यात्रा, चाहे वह तीर्थयात्रा हो, बिजनेस, मेडिकल या वोकेशन हो, सभी में वृद्धि दर्ज की जा रही है। यह पर्यटन को एक सेक्टर के रूप में देखने और इस सेक्टर के विकास का लाभ उठाने के लिए निवेश करने का एक आकर्षक विकल्प बन गया है। भारत का यात्रा और पर्यटन खर्च 2019 के 140 अरब डॉलर से बढ़कर 2030 तक 406 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
NFO: टाटा निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स फंड में कितने स्टॉक होंगे
टाटा निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स फंड में वर्तमान में 17 स्टॉक शामिल हैं। इस सूचकांक में निफ्टी 500 से अधिकतम 30 स्टॉक हो सकते हैं। इसमें किसी एक स्टॉक में अधिकतम 20% का फंड आवंटन किया जा सकेगा।
ऐसा हाेगा फंड का एलोकेशन | |
इंडस्ट्री | वेटेज |
होटल और रिसॉर्ट | 32% |
एयरलाइंस | 19% |
रेस्तरां | 19% |
टूर, यात्रा संबंधी सेवाएँ | 16% |
एयरपोर्ट और एयरपोर्ट सेवाएँ | 10% |
लगेज | 3% |
1994 में स्थापित टाटा एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड भारत के सबसे पुराने म्यूचुअल फंड में से एक है। कंपनी के पास 42 लाख से अधिक यूनिक फोलियो बेस है।
क्या करना चाहिए टाटा निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स फंड में निवेश?
देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से इजाफा हो रहा है। इससे लोगों की आय में बढ़ोतरी हो रही है और आय में बढ़ोतरी के साथ पर्यटन और यात्रा दोनों में इजाफा हो रहा है। आने वाले समय में इसमें और तेजी आएगी। ऐसे में इस तेजी का फायदा उठाने के लिए इस फंड में निवेश किया जा सकता है।
मनीलाभ डॉट कॉम में सीनियर कॉपी रॉइटर। बिजनेस पत्रकारिता में तीन साल का अनुभव। मनीलाभ से पहले राजस्थान पत्रिका में बतौर सब एडिटर काम किया। खाली समय में पढ़ना और घूमना पसंद है।