शेयर बाजारMarket Report: निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड हाई, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी...

Market Report: निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड हाई, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी का अगला टार्गेट?

अमेरिकी चिप निर्माता Nvidia के धमाकेदार नतीजों ने जनरेटिव AI के उपयोग में उछाल की उम्मीद बढ़ाई, इससे भारत ही नहीं, दुनियाभर के शेयरों में तेजी आई

Market Report: मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों की मदद से निफ्टी गुरुवार को 162.6 अंक (0.74% ) बढ़कर 22217.7 पर बंद हुआ। यह एनएसई के बेंचमार्क इंडेक्स का नया उच्च स्तर है। मिडकैप निफ्टी में निफ्टी से भी अधिक तेजी देखने का मिली। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 535.15 अंक (0.74%) बढ़कर 73,158.24 अंक पर बंद हुआ। 

इससे पहले, बुधवार शाम अमेरिकी चिप निर्माता Nvidia के धमाकेदार नतीजों ने जनरेटिव AI के उपयोग में उछाल के विश्वास को मजबूत किया। इससे भारत ही नहीं, दुनियाभर के शेयरों में तेजी आई। जापान का बेंचमार्क रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया और यूरोप भी ऐसा ही करने की राह पर है। 

इस बीच भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती दिखाने वाले आंकड़ों से भी निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ। जनवरी में भारत का कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का आयात साल दर साल 5.6% बढ़कर 25.4 मिलियन टन हो गया। HSBC फ्लैश इंडिया पीएमआई के अनुसार, फरवरी में भारतीय अर्थव्यवस्था विनिर्माण और सेवा दोनों क्षेत्रों में मजबूत हुई। एचएसबीसी फ्लैश इंडिया विनिर्माण पीएमआई जनवरी में 56.5 से बढ़कर 56.7 हो गया। एचएसबीसी फ्लैश इंडिया सेवा पीएमआई व्यापार गतिविधि सूचकांक जनवरी में 61.8 से बढ़कर 62 हो गया।

यह भी पढ़ें

मोतीलाल ओसवाल के आज के Top-5 इन्वेस्टमेंट आइडिया और टेक्निकल पिक, क्या आपने देखा?

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के रिटेल रिसर्च हेड दीपक जसानी के मुताबिक, निफ्टी ने 22 फरवरी को उभरे गिरावट के संकेतों को नकारते हुए एक नया रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया। अब यह 22280 और बाद में 22810 की ओर बढ़ सकता है। गिरावट की स्थिति में निफ्टी को 22011 पर समर्थन है। बाजार में दोनों ओर तेज इंट्राडे हलचल के कारण विशेषज्ञ बाजार की दिशा के बारे में अनिश्चित हैं।

वहीं, एचडीएफसी सिक्युरिटीज के ही सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी के मुताबिक, दैनिक चार्ट पर एक लंबी निचली छाया के साथ एक लंबा बुल कैंडलस्टिक बनी। तकनीकी रूप से यह पैटर्न दो सत्रों की कमजोरी के बाद तेजी से वापसी का संकेत देता है। आज की तेजी ने बुधवार के  bearish engulfing पैटर्न के मंदी के संकेत को नकार दिया है।

निफ्टी का अल्पकालिक रुझान छोटी गिरावट के बाद तेजी से ऊपर की ओर बदल गया है। हाल के उच्च स्तरों 22249 को पार करने के बाद, निफ्टी के एक सप्ताह में 22500-22600 के स्तरों पर पहुंचने की उम्मीद है। निकटतम समर्थन 22050 पर है।

आगे कैसी रहेगी सेंसेक्स और निफ्टी की चाल?

कोटक सिक्युरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर तेजी से उलटफेर किया है। इसके आधार पर निफ्टी/सेंसेक्स निकट अवधि में 22500/73500 से ऊपर जाने के लिए तैयार है, हालांकि, तत्काल आधार पर 22300/73450 सबसे बड़ा रेजिस्टेंस होगा। 

कोटक सिक्युरिटीज के मुताबिक, निवेशक 22050/72200 के स्तर पर स्टॉप लॉस लगाकर 22150-22175/ 72500-72700 की गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपना सकते हैं। 22300/73450 के ऊपर बंद होने से निफ्टी और सेंसेक्स का 22500-22600 और 73500-73900 की ओर बढ़ना आसान हो सकता है। 22050/72200 के नीचे निफ्टी 21950 या 21850 और सेंसेक्स 72100-71900 के स्तर तक कमजोर हो सकता है।

Check out our other content

Most Popular Articles