Home न्यूज GST collection पहली बार दो लाख करोड़ के पार, अप्रैल में 2.10 लाख करोड़ रुपये हुए इकट्ठा

GST collection पहली बार दो लाख करोड़ के पार, अप्रैल में 2.10 लाख करोड़ रुपये हुए इकट्ठा

GST collection पहली बार दो लाख करोड़ के पार, अप्रैल में 2.10 लाख करोड़ रुपये हुए इकट्ठा

GST collection: देश की एकीकृत अप्रत्यक्षकर प्रणाली वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह पहली बार किसी महीने में दो लाख के करोड़ के पार चला गया। अप्रैल माह में कुल 2.10 लाख करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह हुआ। हालांकि जीएसटी से शुद्ध राजस्व (रिफंड के बाद) ₹1.92 लाख करोड़ रुपए रहा। यह सालाना आधार पर 17.1% अधिक है। 

केंद्र सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, सकल वस्तु एवं सेवा कर संग्रह (GST collection) अप्रैल 2024 में के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह साल-दर-साल 12.4% की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाता है, जो घरेलू लेनदेन (13.4% ऊपर) और आयात (8.3% ऊपर) में मजबूत वृद्धि से प्रेरित है। रिफंड के के बाद, अप्रैल 2024 के लिए शुद्ध जीएसटी राजस्व ₹1.92 लाख करोड़ है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 17.1% की प्रभावशाली वृद्धि दर्शाता है।

GST collection

किस मद में कितना GST collection?

  • केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी): 43,846 करोड़ रुपए
  • राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी):  53,538 करोड़ रुपए
  • एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी): 99,623 करोड़ रुपए
  • उपकर: 13,260 करोड़ रुपए

ये भी पढ़े: बिना किसी विवाद के हुआ सवा सौ साल पुराने गोदरेज समूह का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?

अप्रैल के महीने में केंद्र सरकार ने एकत्रित आईजीएसटी से सीजीएसटी को ₹50,307 करोड़ और एसजीएसटी को 41,600 करोड़ का निपटान किया। इस नियमित निपटान के बाद अप्रैल में कुल सीजीएसटी 94,153 रुपए और एसजीएसटी 95,138 करोड़ रुपए रहा। 

इस राज्य से सबसे ज्यादा GST collection

देश में सबसे ज्यादा जीएसटी (37,671 करोड़ रुपए) महाराष्ट्र ने चुकाया। 15,978 करोड़ की जीएसटी कलेक्शन के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर रहा।   

ये भी पढ़ें: एक कंपनी नहीं, पूरे उद्योग घराने को लेकर बुलिश प्रभुदास लीलाधर, लॉन्ग टर्म एसआईपी करने की दी सलाह

GST collection: यूपी ने तमिलनाडु को पीछे छोड़ा

जीएसटी कलेक्शन के मामले में उत्तर प्रदेश ने अप्रैल में तमिलनाडु को पीछे छोड़ दिया। यूपी से कुल 12,290 करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ, जबकि तमिलनाडु से इस दौरान 12,210 करोड़ रुपए मिले। जबकि पिछले साल अप्रैल में तमिलनाडु ने यूपी से 1200 करोड़ रुपए ज्यादा जीएसटी चुकाया था।

राज्यवार GST collection का ब्योरा 

राज्य अप्रैल 23 अप्रैल 2024 अंतर (%)
जम्मू और कश्मीर 803 789 -2%
हिमाचल प्रदेश 957 1,015 6%
पंजाब 2,316 2,796 21%
चंडीगढ़ 255 313 23%
उत्तराखंड 2,148 2,239 4%
हरियाणा 10,035 12,168 21%
दिल्ली 6,320 7,772 23%
राजस्थान 4,785 5,558 16%
उत्तर प्रदेश 10,320 12,290 19%
बिहार 1,625 1,992 23%
सिक्किम 426 403 -5%
अरुणाचल प्रदेश 238 200 -16%
नगालैंड 88 86 -3%
मणिपुर 91 104 15%
मिजोरम 71 108 52%
त्रिपुरा 133 161 20%
मेघालय 239 234 -2%
असम 1,513 1,895 25%
पश्चिम बंगाल 6,447 7,293 13%
झारखंड 3,701 3,829 3%
ओडिशा 5,036 5,902 17%
छत्तीसगढ 3,508 4,001 14%
मध्य प्रदेश 4,267 4,728 11%
गुजरात 11,721 13,301 13%
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 399 447 12%
महाराष्ट्र 33,196 37,671 13%
कर्नाटक 14,593 15,978 9%
गोवा 620 765 23%
लक्षद्वीप 3 1 -57%
केरल 3,010 3,272 9%
तमिलनाडु 11,559 12,210 6%
पुदुचेरी 218 247 13%
अंडमान व निकोबार 92 65 -30%
तेलंगाना 5,622 6,236 11%
आंध्र प्रदेश 4,329 4,850 12%
लद्दाख 68 70 3%
अन्य क्षेत्र 220 225 2%
केंद्र क्षेत्राधिकार 187 221 18%
कुल योग 1,51,162 1,71,433 13%
नोट: राशि करोड़ रुपए में। स्रोत: पीआईबी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here